कोरोना की दहशत के बीच राहत भरी खबर, पुणे की लैब ने बनाई 2.5 घंटे में रिजल्ट देने वाली किट.....
Corona को लेकर माय लैब कंपनी ने एक टेस्ट किट बनाई है. ये किट सिर्फ 2.5 घंटे में बता देगी कि Coronavirus है या नहीं. बता दें कि अब तक Corona की जांच रिपोर्ट में आने में 7 घंटे लग जाते हैं. लेकिन इस किट के जरिए काफी मदद मिलेगी.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर बीते कुछ हफ्तों से लगातार तरह तरह की खबरें आ रही हैं. लेकिन दहशत के इस माहौल के बीच एक राहत देने वाली खबर सामने आई है वो ये कि पुणे की Mylab Discovery Solutions ने Patho Detect नाम की एक किट बनाई है. जिससे सिर्फ 2.5 घंटे में कोरोना की जांच की जा सकेगी. कोरोना वायरस को जांचने की ये वो किट है जिसका भारत को बेसब्री से इंतज़ार था
इस किट के साथ एक आदमी की जांच करने का खर्च महज़ 1200 से 1500 रुपये आएगा. इस किट के जरिए 2.5 घंटे में टेस्ट रिजल्ट सामने आ जाएंगे, अभी तक लगभग 7 घंटे का समय लग रहा था. कंपनी 1 लाख टेस्ट करने की क्षमता की किट बना रही है. ज़रूरत पड़ने पर इसकी क्षमता बढ़ाई जा सकती है. ये किट -30 डिग्री टेम्प्रेचर में रखी जाती है. गुड़गांव के पॉथकाइंड लैब्स इस किट की टेस्टिंग चल रही थी. अब इस किट को सरकार ने मंजूरी दे दी है.


