मंनगवा ,रीवा :
➖➖➖➖➖
पूरे देश में जहां कोरोना महामारी से जीवन अस्त-व्यस्त है लॉक डाउन के चलते लोग अपना जीवन यापन नहीं कर पा रहे हैं प्रतिदिन दिहाड़ी करने वालों पर तो आफत बन गई खाने-पीने तक की सामग्रियां नसीब नहीं हो रही क्योंकि रोज कार्य कर उससे मिले पारिश्रमिक से अपना जीवन यापन करते थे एक तरफ जहां पैसों की आर्थिक तंगी से खाना पीना मुमकिन हो गया वहीं दूसरी ओर कोरोनावायरस से घरों में दुबके रहते हैं ऐसे में रोजमर्रा की वस्तुओं मिलना मुनासिब हो गया मनगवा में विगत कई वर्षों से श्री साईं सिद्ध पीठ साईं दरबार मनगवां के चेयरमैन श्री सिद्धार्थ पिडिहा द्वारा मनगवां क्षेत्र एवं बाहर से आकर यहां जीवन यापन करने वालों को मंदिर परिसर में सभी को चावल, नमक, कंबल, और कपड़े वितरित किए गए जैसे ही उनको खाने पीने की सामग्रियां मिली सभी एक सुर में खिलखिला कर हंस पड़े और श्री साईं दरबार के प्रति नतमस्तक होकर सभी ने आभार व्यक्त किया उन्होंने इस पूरे क्षेत्र में यह कार्य कर एक नई मिसाल पेश कि बता दें कि इस सोसायटी द्वारा विगत कई वर्षों से क्षेत्र में चाहे आध्यात्मिक कार्य, सामाजिक उत्थान, के लिए क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर गोष्टी, पुरातन सभ्यता को एक नई दिशा देना, हमेशा ऐसे कार्य करती रहती है करीब 500 से अधिक गरीब परिवारों को चावल, नमक, कंबल और कपड़े बांट कर उनके बुरे वक्त में सोसाइटी खड़ी रही सोसायटी चेयरमैन ने कहा कि लॉक डाउन के चलते और सामग्री नहीं आ पाई है जल्द ही खाने पीने की दो से तीन ट्रक सामग्रियां और आएगी जो सभी वर्गों के गरीब तबकों को वितरित किया जाएगा यह सभी सामग्रियां शिर्डी साईं बाबा तिरपल सोसाइटी फरीदाबाद नई दिल्ली के चेयरमैन श्री मोतीलाल गुप्ता एवं शरणजीत कौर जीरा पंजाब के अथक प्रयासों से क्षेत्र में मुहैया कराई जा रही है आगे सामाजिक उत्थान के लिए एवं गरीब तबके के व्यक्तियों को लिए सामग्रियां वितरित की जाएंगी जिनमें प्रमुख रूप से थाना प्रभारी श्री मृगेंद सिंह, श्री साईं सिद्ध पीठ अध्यक्ष अशोक गुप्ता , विनीत सिंह गहरवार, राघवेंद्र सिंह, लव कुश पांडे, रंजन त्रिपाठी, ओमप्रकाश तिवारी , सुशील गुप्ता संजू गुप्ता, आदि साईं सेवा दार उपस्थित होकर सामग्रियों का वितरण किया।
No comments:
Post a Comment