COVID-19 मामलों के साथ बढा तीसरे चरण का खतरा, सरकार ने तेज की स्वास्थ्य इंतजामों तैयारी
पिछले हफ्ते स्वास्थ्य मंत्रालय ने 1200 वेंटिलेटर खरीद की जानकारी थी लेकिन अब इसमें अच्छी खासी बढ़ोतरी की गई है. तीस हजार वेंटिलेटर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड लिए जाएंगे.
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. कोविड 19 मरीजों का आंकड़ा जहां बढ़कर 724 हो गया है वहीं बीते 24 घंटे में मरने वालों की संख्या में चार का इजाफा हुआ है. इस बीच भारत सरकार ने महामारी के चरण यानी सामुदायिक संक्रमण से निपटने की तैयारी तेज कर दीहै.
इस कड़ी में स्वास्थ्य मंत्रालय ने 40 हज़ार वेंटिलेटर का ऑर्डर दिया है. इसमें से 30 हज़ार वेंटिलेटर भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड से लिए जाएंगे. साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के स्वास्थ्य उपक्रम HLL को भी 10 हज़ार वेंटिलेटर उपलब्ध कराने को कहा है.
गौरतलब है कि बीते हफ्ते स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से 1200 वेंटिलेटर खरीद की जानकारी दी गई थी.
मगर अब इस आंकड़े में खासी बढ़ोतरी की गई है.
इतना ही नहीं सूत्रों के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र की दोनों कम्पनियों को इस बात के भी निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित संख्या से ज़्यादा भी यदि वेंटिलेटर उपलब्ध हों तो खरीद लिए जाएं.
No comments:
Post a Comment