Saturday, 28 March 2020

कोरोना अपडेट : पुणे की लैब ने बनाई 2.5 घंटे में रिजल्ट देने वाली किट...

कोरोना की दहशत के बीच राहत भरी खबर, पुणे की लैब ने बनाई 2.5 घंटे में रिजल्ट देने वाली किट.....

Corona को लेकर माय लैब कंपनी ने एक टेस्ट किट बनाई है. ये किट सिर्फ 2.5 घंटे में बता देगी कि Coronavirus है या नहीं. बता दें कि अब तक Corona की जांच रिपोर्ट में आने में 7 घंटे लग जाते हैं. लेकिन इस किट के जरिए काफी मदद मिलेगी.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर बीते कुछ हफ्तों से लगातार तरह तरह की खबरें आ रही हैं. लेकिन दहशत के इस माहौल के बीच एक राहत देने वाली खबर सामने आई है वो ये कि पुणे की Mylab Discovery Solutions ने Patho Detect नाम की एक किट बनाई है. जिससे सिर्फ 2.5 घंटे में कोरोना की जांच की जा सकेगी. कोरोना वायरस को जांचने की ये वो किट है जिसका भारत को बेसब्री से इंतज़ार था

इस किट के साथ एक आदमी की जांच करने का खर्च महज़ 1200 से 1500 रुपये आएगा. इस किट के जरिए 2.5 घंटे में टेस्ट रिजल्ट सामने आ जाएंगे, अभी तक लगभग 7 घंटे का समय लग रहा था. कंपनी 1 लाख टेस्ट करने की क्षमता की किट बना रही है. ज़रूरत पड़ने पर इसकी क्षमता बढ़ाई जा सकती है. ये किट -30 डिग्री टेम्प्रेचर में रखी जाती है. गुड़गांव के पॉथकाइंड लैब्स इस किट की टेस्टिंग चल रही थी. अब इस किट को सरकार ने मंजूरी दे दी है.

कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए भारतीय रेलवे ने आइसोलेशन कोच तैयार किए हैं

कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए भारतीय रेलवे ने आइसोलेशन कोच तैयार किए हैं।


COVID-19 मामलों के साथ बढा तीसरे चरण का खतरा, सरकार ने तेज की स्वास्थ्य इंतजामों तैयारी

COVID-19 मामलों के साथ बढा तीसरे चरण का खतरा, सरकार ने तेज की स्वास्थ्य इंतजामों तैयारी

पिछले हफ्ते स्वास्थ्य मंत्रालय ने 1200 वेंटिलेटर खरीद की जानकारी थी लेकिन अब इसमें अच्छी खासी बढ़ोतरी की गई है. तीस हजार वेंटिलेटर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड लिए जाएंगे.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. कोविड 19 मरीजों का आंकड़ा जहां बढ़कर 724 हो गया है वहीं बीते 24 घंटे में मरने वालों की संख्या में चार का इजाफा हुआ है. इस बीच भारत सरकार ने महामारी के चरण यानी सामुदायिक संक्रमण से निपटने की तैयारी तेज कर दीहै.

इस कड़ी में स्वास्थ्य मंत्रालय ने 40 हज़ार वेंटिलेटर का ऑर्डर दिया है. इसमें से 30 हज़ार वेंटिलेटर भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड से लिए जाएंगे. साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के स्वास्थ्य उपक्रम HLL को भी 10 हज़ार वेंटिलेटर उपलब्ध कराने को कहा है.

गौरतलब है कि बीते हफ्ते स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से 1200 वेंटिलेटर खरीद की जानकारी दी गई थी.

मगर अब इस आंकड़े में खासी बढ़ोतरी की गई है.

इतना ही नहीं सूत्रों के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र की दोनों कम्पनियों को इस बात के भी निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित संख्या से ज़्यादा भी यदि वेंटिलेटर उपलब्ध हों तो खरीद लिए जाएं.

Friday, 27 March 2020

श्री साईं सिद्ध पीठ साईं, दरबार मनगवा द्वारा गरीबों को वितरित की गई सामग्रियां

मंनगवा ,रीवा :
➖➖➖➖➖   
    पूरे देश में जहां कोरोना महामारी से जीवन अस्त-व्यस्त है लॉक डाउन के चलते लोग अपना जीवन यापन नहीं कर पा रहे हैं प्रतिदिन दिहाड़ी करने वालों पर तो आफत बन गई  खाने-पीने तक की  सामग्रियां नसीब नहीं हो रही क्योंकि रोज कार्य कर उससे मिले पारिश्रमिक से अपना जीवन यापन करते थे एक तरफ जहां पैसों की आर्थिक तंगी से खाना पीना मुमकिन हो गया वहीं दूसरी ओर कोरोनावायरस  से घरों में दुबके रहते हैं ऐसे में रोजमर्रा की वस्तुओं मिलना मुनासिब हो गया मनगवा में विगत कई वर्षों से श्री साईं सिद्ध पीठ साईं दरबार मनगवां के चेयरमैन  श्री सिद्धार्थ पिडिहा द्वारा मनगवां क्षेत्र एवं बाहर से आकर यहां जीवन यापन करने वालों को मंदिर परिसर में सभी को चावल, नमक, कंबल, और कपड़े वितरित किए गए जैसे ही उनको खाने पीने की सामग्रियां मिली सभी एक सुर में खिलखिला कर हंस पड़े और श्री साईं दरबार के प्रति नतमस्तक होकर सभी ने आभार व्यक्त किया उन्होंने इस पूरे क्षेत्र में यह कार्य कर एक नई मिसाल पेश कि बता दें कि इस सोसायटी द्वारा विगत कई वर्षों से क्षेत्र में चाहे आध्यात्मिक कार्य, सामाजिक उत्थान, के लिए क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर गोष्टी, पुरातन सभ्यता को एक नई दिशा देना, हमेशा ऐसे कार्य करती रहती है करीब 500 से अधिक गरीब परिवारों को चावल, नमक, कंबल और कपड़े बांट कर उनके बुरे वक्त में सोसाइटी खड़ी रही सोसायटी चेयरमैन ने कहा कि लॉक डाउन के चलते और सामग्री नहीं आ पाई है जल्द ही खाने पीने की दो से तीन ट्रक सामग्रियां और आएगी जो सभी वर्गों के गरीब तबकों को वितरित किया जाएगा यह सभी सामग्रियां शिर्डी साईं बाबा तिरपल सोसाइटी फरीदाबाद नई दिल्ली के चेयरमैन  श्री मोतीलाल गुप्ता  एवं शरणजीत कौर  जीरा पंजाब के अथक  प्रयासों से  क्षेत्र में मुहैया कराई जा रही है  आगे सामाजिक उत्थान के लिए  एवं गरीब तबके के व्यक्तियों को लिए  सामग्रियां वितरित की जाएंगी जिनमें प्रमुख रूप से थाना प्रभारी श्री मृगेंद सिंह, श्री साईं सिद्ध पीठ अध्यक्ष अशोक गुप्ता , विनीत सिंह गहरवार, राघवेंद्र सिंह, लव कुश पांडे, रंजन त्रिपाठी, ओमप्रकाश तिवारी , सुशील गुप्ता संजू गुप्ता, आदि साईं सेवा दार  उपस्थित होकर सामग्रियों का वितरण किया।

Covid-19 : MP में 35 साल के युवक ने दम तोड़ा, देश में सबसे कम उम्र में मौत का मामला

Covid-19 : MP में 35 साल के युवक ने दम तोड़ा, देश में सबसे कम उम्र में मौत का मामला

इंदौर. मध्य प्रदेश में कोरोना से दूसरे मरीज़ की मौत हो गयी है. इंदौर में 35 साल के कोरोना (Corona virus) पीड़ित मरीज़ ने दम तोड़ दिया है. कोरोना की वजह से सबसे कम उम्र में मौत का यह देश में पहला मामला है. इसे मिलाकर दो दिन में कोरोना से इंदौर में दो लोगों की मौत हो चुकी है. इससे पहले बुधवार को एक महिला मरीज़ की मौत हुई थी.

भोपाल ब्रेकिंग-

भोपाल ब्रेकिंग -

आबकारी विभाग ने निकाले आदेश।

शराब बनाने वाली कंपनियों को सैनिटाइजर बनाने के निर्देश।

कोरोना वायरस के चलते निकालें निर्देश।

जिलों में ख़त्म ना हो सैनिटाइजर इसलिए की जा रही व्यवस्था।